{"_id":"5beeed91bdec22697652b9cd","slug":"191542385041-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांश कायथ को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांश कायथ को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से नवाजा
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांश को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब
विवेकानंद पब्लिक स्कूल च्वाई में सालाना समारोह की धूम
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। विवेकानंद पब्लिक स्कूल च्वाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी रामकृष्ण ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। श्याम ठाकुर, लोतम राम और वीर सिंह विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साल भर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं दिव्यांश कायथ को बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड दिया गया।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल मुख्याध्यापक संजय शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एकलगान, समूह गान और पंजाबी नृत्य पेश किया। छात्राओं ने नाटी के माध्यम से बेटी बचाओ और पुरातन संस्कृति को बचाने का संदेश दिया। विद्यालय मुख्याध्यापक संजय शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यातिथि रामकृष्ण ठाकुर ने कहा कि विद्यालय ने शिक्षा, खेल और संस्कृति समेत अन्य क्षेत्र में नाम कमाया है। वहीं इस अवसर पर बंटी, राहुल, रोहन, अभय, अंकिता, पल्लवी, तमन्ना, रिक्की, ललित, रितिका, नम्रता, पंकज, राहुल और अर्पिता समेत अन्य कई मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष ध्यान सिंह, सचिव योगिंद्र, संजय शर्मा, राज शर्मा, राहुल, पूनम, सरोज लता, अलका ठाकुर, बबली, सीमा, रजनी, मीतू, एबीना, तारा ठाकुर और पिंगला ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।