फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दंगल प्रतियोगिता में 50 से अधिक पहलवानों ने दिखाया दम

दंगल प्रतियोगिता में 50 से अधिक पहलवानों ने दिखाया दम

Sun, 04 Nov 2018 10:01 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता में पचास से
विज्ञापन

अधिक पहलवानों ने दिखाया दम
आनी में तीन दिवसीय सिराज उत्सव का विधिवत समापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय सिराज उत्सव लवी मेले का देवी-देवताओं की विदाई के साथ रविवार को समापन हो गया। सिराज उत्सव में क्षेत्र के आराध्य देव शमशरी महादेव और पनेउई नाग देवता ने अपने सैकड़ों देवलुओं और कारकुनों के साथ शिरकत की। तीन दिवसीय सिराज उत्सव के समापन अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्थानीय मेला कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उनके साथ रामपुर के विधायक नंद लाल, एचपीएसाईडीसी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला परिषद सदस्य ममता ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा और कुलवंत कश्यप मौजूद रहे। मेले के समापन अवसर पर उतरी भारत के पहलवानों की दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश सहित उतरी भारत के विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक नामी पहलवानों ने भाग लिया और आनी अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। इस दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 20 हजार देने की बात कही। समापन अवसर पर मेला कमेटी के संतोष ठाकुर, सत्यपाल ठाकुर, सतपाल ठाकुर, प्रताप ठाकुर, नरेंद्र कटोच, भगवान दास, हुकम चंद चौधरी, किशोरी लाल तारा चंद, धनी राम ठाकुर, बंसी लाल, जिया लाल, देव राज, शिवराज शर्मा, ओम प्रकाश, चांद ठाकुर और राम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed