{"_id":"5bb24c99867a557ed049283e","slug":"191538411673-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबों में सात को होगा पांचवां जनमंच, ऊर्जा मंत्री करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबों में सात को होगा पांचवां जनमंच, ऊर्जा मंत्री करेंगे शिरकत
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
काजा (रामपुर बुशहर)। जनजातीय क्षेत्र स्पिति घाटी में लोगों की शिकायतों को सुनने और उनके निपटारे के लिए स्पीति घाटी के ताबो में 7 अक्तूबर को पांचवां जनमंच आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता ऊर्जा एवं बहुउद्देशीय परियोजना मंत्री, अनिल शर्मा करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त दंडाधिकारी विक्रम नेगी ने दी। वे सोमवार को जनमंच की तैयारी के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विक्रम नेगी ने कहा कि पांचवें जनमंच में स्पीति घाटी की सात पंचायतों की शिकायतें सुनी जाएंगी, जिसमें ताबो, गीयू, सगनम, ऊंगरी, डंकर, दमगीयूल और लालूंग पंचायतें शामिल की गई हैं। बैठक में उन्होंने संबंधित पंचायत सचिवों से जनमंच की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और नोडल अधिकारी से जनमंच का प्रचार करने के भी निर्देश दिए। वहीं बैठक मेें उपस्थित सभी अधिकारियों से प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बताया कि जनमंच के दौरान लोगों को प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके लिए उन्होंने आयुर्वेदिक और एलोपैथिक चिकित्सकों को शिविर लगाने के निर्देश दिए।