{"_id":"5a92be2c4f1c1bf07b8b944b","slug":"191519566380-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहार को मिला मेहनत का फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहार को मिला मेहनत का फल
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साल भर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की गतिविधियों का ब्यौरा रखा। इसके बाद छात्रों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
छात्र, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छात्रों ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी, कुल्लवी, किन्नौरी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। चेतन लक्टू को सर्वश्रेष्ठ छात्र, सुप्रिया-प्रांजल मेहता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया। शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने पर अमनदीप, विनीत मेहता, अभिमन्यु, स्वास्तिक, जोगिंद्र सोफ्टा, मनीष ठाकुर, ललिता ठाकुर, नवनीत देष्टा, सौम्या आनंद, ललिता ठाकुर आदि को पुरस्कृत किया गया। मुख्यातिथि ने समारोह में पुरस्कृत हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि स्कूल के छात्र नवनीत देष्टा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।