फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बागवानों को नहीं मिल रही पर्याप्त दवाइयां

बागवानों को नहीं मिल रही पर्याप्त दवाइयां

Tue, 16 Jan 2018 07:50 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के उद्यान विभाग में क्षेत्र के बागवानों को उपयुक्त मात्रा में दवाइयां नहीं मिल रही हैं। बागवानों को गत आठ जनवरी को उपदान पर बागवानी विभाग ने दवाइयां उपलब्ध तो करवाई पर यह नाकाफी थी। बागवानों के लिए सरकार ने ब्लाइटॉक्स और फाइडलॉन दवाइयां उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन

रामपुर और ननखड़ी के बागवान दवाइयों की और मांग कर रहे हैं। इसके लिए बार-बार विभाग के चक्कर काट रहे। सरकार ने ननखड़ी और रामपुर क्षेत्र के बागवानों के लिए ब्लाइटॉक्स और फाइडलॉन की पहली खेप 1200 किलो उपलब्ध करवाई थी। यह दवाई बागवानी विभाग ने अपने आठ सेंटरों के माध्यम से बागवानों को दे दी हैं। पर्याप्त दवाइयां नहीं मिलने से बागवानों को मुश्किल हो रही है। इससे बगीचों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। अगर समय पर पर्याप्त दवाइयां नहीं मिली तो बगीचों के रखरखाव में दिक्कत होगी। बागवानों को बाजार से यह दवाएं दोगुने दामों पर मिल रही है। बाजार में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर संदेह रहता है। बागवानी विकास अधिकारी डॉ. एएस चौहान ने कहा कि विभाग के पास जितनी दवाई आई थी उसे आठ सेंटरों के माध्यम से बागवानों को उपलब्ध करवा दिया है। ये दवाइयां 26 दिसंबर से छह जनवरी तक सेंटरों में बागवानों को देने के लिए उपलब्ध करवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed