{"_id":"5a2a90874f1c1bc1678c0753","slug":"191512738951-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख नेताओं का निष्कासन करना निदंनीय : लोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख नेताओं का निष्कासन करना निदंनीय : लोचन
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमंड (रामपुर बुशहर)। कांग्रेस कमेटी निरमंड की बैठक शुक्रवार को जोन अध्यक्ष लोचन देव शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय निरमंड में आयोजित हुई। इसमें सदस्यों ने पार्टी के प्रमुख नेताओं के निष्कासन की निंदा की। निरमंड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोचन देव शर्मा ने कहा कि प्रमुख नेताओं के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जो निष्कासन की कार्रवाई की है, वह द्वेषपूर्ण, राजनीतिक रंजिश और निजी स्वार्थ से परिपूर्ण है।
कार्यकर्ताओं की ओर से इसका कड़ा विरोध किया गया। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी परस राम के साथ पूरे निरमंड क्षेत्र में करीब 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित नेताओं ने घर-घर जा कर वोट मांगे। इसके बद भी उनका निष्कासन किया गया। जोनल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह के पास निष्कासित नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्य करने का यदि कोई सबूत है तो उसे सार्वजनिक करें। इस एक तरफा कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। इससे भविष्य में कांग्रेस पार्टी का नुकसान ही होगा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रस्ताव पारित कर प्रेषित कर तुरंत प्रभाव से इन नेताओं का निष्कासन वापस लेने की मांग की है।