{"_id":"5a098d184f1c1b156b8b5909","slug":"191510575384-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजरा रे कजरा रे पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजरा रे कजरा रे पर थिरके दर्शक
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सारेगामा फेम की विजेता साबरी भट्टाचार्य और विनर वार परिवार के विजेता अमित शर्मा ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर धमाल मचाया। उन्होेंने रंगारंग प्रस्तुतियों से देर रात तक लोगों को झूमाया। मुंबई से आए कलाकार साबरी भट्टाचार्य ने हुस्न पहाड़ों का, कजरा मोहब्बत वाला, कभी आर कभी पार, कजरा रे कजरा रे आदि गीत प्रस्तुत किए। अमित शर्मा ने मैं तेनू समझावा की, अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना, मेरे रश्के कमर आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान किन्नौर के लोक कलाकार केदार नेगी ने लगा रे लगा रे, इंदू रंग बिंदू की शानदार प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूली बच्चों के कार्यक्रम से की गई। दूसरी संध्या में उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बच्चों के कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रीय विद्या केंद्र दत्तनगर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाटी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिल्ला आगे, कमला मेमोरियल स्कूल ज्यूरी, कन्या स्कूल रामपुर, प्राथमिक स्कूल बखन, जैन पब्लिक स्कूल आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा तरुण व हितेश म्यूजिकल ग्रुप रामपुर, रामेश्वरी देवी, डोनी चौहान, उषा नेगी, कल्पना तोमर, रोशनी शर्मा, रशमी ठाकुर, गोपी, स्वाति नेगी, पूजा चौहान, इंद्र बाला, योग राज, दीपक जनदेवा, नितीन कौशल, रेखा चौहान, संजय राजटू, गीता ठाकुर, रीषभ, रोशनी जस्टा, प्रदीप शर्मा, हेमंत और आशा पालसरा आदि ने लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष दीपक सूद सहित नगर परिषद के सभी पार्षद और अन्य लोग उपस्थित रहे।