{"_id":"5c1132c4bdec2241b3027e34","slug":"181544630980-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शलूण-देवनगर सिंचाई योजना ठप होने से कृषि-बागवानी चौपट : नलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शलूण-देवनगर सिंचाई योजना ठप होने से कृषि-बागवानी चौपट : नलवा
Updated Wed, 12 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शलूण-देवनगर सिंचाई योजना
ठप होने से कृषि-बागवानी चौपट
एक्स सोल्जर एसोसिएशन की बैठक में गरमाए ज्वलंत मुद्दे
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर जोन की बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को गहनता से चर्चा की गई। इस दौरान सिंचाई योजना ठप होने का मुद्दा काफी गरमाया। बैठक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामलाल चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस अवसर पर एक्स निरीक्षक लायक राम नलवा ने कहा कि शलूण देवनगर की सिंचाई योजना बीते एक वर्ष से ठप पड़ी है। इसके चलते गांव की फसलें और बागवानी सूखे के कारण चौपट हो रही हैं। इलाके के लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उपाध्यक्ष राम लाल चौहान ने कहा कि बैठक में जिला और राज्य स्तर की कमेटियों का अभी तक पंजीकरण न होने से इन्हें अनुदान न देने पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे पैसा व्यर्थ न जाए। बैठक में पूर्व सहायक सैनानी एआर ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऑफिशियल कार्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रवक्ता नारायण मेहता के अनुसार मिलकर ही बैठक में अपनी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। जिन सदस्यों का अभी तक एसोसिएशन को अनुदान शेष है, उसे समय पर जमा करवाएं, जिससे इसका काम सुचारू रूप से चलता रहे। कोषाध्यक्ष रत्न भारद्वाज ने कहा कि सीपीसी कैंटीन में एसोसिएशन में पंजीकृत मेंबर को ही पहले सामान मिलना चाहिए। उसके बाद ही अन्य लोगों को सामान दिया जाए। वहीं बैठक में जो कर्मी 1999 के उपरांत सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके एसीपी के फॉर्म भरे गए। इस अवसर पर आरएल ठाकुर, आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, बीआर मेहता, डीआर बिष्ट, सीआर कौशल और रोशन चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।