{"_id":"5b8eac8d867a5548376f5b04","slug":"181536076941-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ोग में महिलाओं और पुलिस ने छेड़ा भांग उखाड़ो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ोग में महिलाओं और पुलिस ने छेड़ा भांग उखाड़ो अभियान
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ोग में महिलाओं और पुलिस
ने छेड़ा भांग उखाड़ो अभियान
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। बढ़ोग पंचायत के तहत आने वाले बढ़ोग गांव में महिलाओं और पुलिस ने संयुक्त रूप से भांग उखाड़ो अभियान छेड़ा। पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय पुलिस प्रशासन, महिला मंडल और स्थानीय लोगों ने मिलकर क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को नष्ट किया। इस दौरान प्रधान कर्म सिंह मेहता ने बताया कि यह अभियान अगले पांच दिनों तक ग्राम पंचायत बढ़ोग के विभिन्न गांव में चलेगा तथा ग्राम पंचायत के संपूर्ण क्षेत्र को प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया जाएगा।
इस अभियान में ग्राम पंचायत बढ़ोग के अध्यक्ष कर्म सिंह मेहता, वार्ड सदस्य वीरेंद्र कुमार, बिंदी देवी, महिला मंडल बढ़ोग की प्रधान शुक्री देवी, सचिव इंदिरा देवी, महिला मंडल बढ़ोग, सदस्य निर्मला, शिवदासी मीरा, चूड़ी देवी, महिला मंडल शाकला की प्रधान आशा, सदस्य कल्पना और प्रकाश और देवी सिंह के अतिरिक्त पुलिस थाना ननखड़ी के पुलिस कर्मचारियों ने भांग के पौधे उखाड़कर नशा मुक्ति का संदेश दिया।