{"_id":"5ac4d6274f1c1bee618b56e1","slug":"181522849319-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन जमा करवाएं पंजीकरण फीस, टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन जमा करवाएं पंजीकरण फीस, टैक्स
Updated Wed, 04 Apr 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर स्थित परिवहन विभाग कैशलेस बन गया है। प्रदेश सरकार ने अप्रैल माह से वाहनों से संबंधित टैक्स, फीस, पंजीकरण फीस, स्पेशल रोड टैक्स और लाइसेंस के लिए जमा की जाने वाली राशि के लिए आरटीओ कार्यालय रामपुर में पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल मशीन) लगवा दी है। इस मशीन का आरटीओ रामपुर कृष्णा नेगी ने सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया।
आरटीओ ने बताया कि विभाग में यह सुविधा उपलब्ध होने से वाहन मालिकों को अपने साथ कैश लाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यह सेवा भारत को कैशलेस बनाने और भ्रष्टाचार को रोकने में अहम साबित होगी। सभी कार्यों की ऑनलाइन अदायगी होने से टैक्स चोरी की संभावना नहीं रहेगी और लोगों को इससे काफी फायदा पहुंचेगा। आरटीओ कृष्णा नेगी ने सभी वाहन मालिकों से आह्वान किया है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं और इसको लेकर प्रचार प्रसार भी करें।