{"_id":"5a16b8574f1c1bc1678bd33d","slug":"181511438423-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं सीख रहीं सिलाई और अचार बनाने की विधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं सीख रहीं सिलाई और अचार बनाने की विधि
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तहत महिला कल्याण परिषद किन्नौर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सिलाई, अचार बनाने का प्रशिक्षण दे रही है। शिविर का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण करना और उन्हें इस व्यवसाय को अपनाकर आर्थिकी को मजबूत बनाना है।
महिला कल्याण परिषद की अध्यक्ष कुमारी रतन मंजरी नेगी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य मकसद महिला को स्वावलंबी बनाना है। महिलाएं आजीविका कमा कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। परिषद की सचिव सीमा नेगी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब तीस सदस्यों को यह प्रशिक्षण बीस नवंबर से तीन दिसंबर तक दिया जाएगा। महिलाओं को प्रशिक्षण के तीसरे दिन अचार बनाने की प्रक्रिया सिखाई गई।
विज्ञापन
मंजरी ने बताया कि महिला कल्याण परिषद महिलाओं के उत्थान के लिए समय-समय पर कई प्रकार के शिविरों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।