{"_id":"5bb64420867a55292a458e51","slug":"171538671648-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय को सौंपी सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक निदेशक की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय को सौंपी सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक निदेशक की कमान
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय को सौंपी सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक निदेशक की कमान
रामपुर बुशहर। रामपुर में वीरवार को प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक पद के लिए चुनाव आयोजित हुए। इन चुनावों में भाजपा समर्थित संजय शर्मा ने महेंद्र कायथ को मात देते हुए अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। दिन भर चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही।
रामपुर नगर परिषद के रैन बसेरा में शुक्रवार को प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक पद को लेकर सहमति न बनने के चलते चुनाव करवाए गए। सुबह 10 बजे से अध्यक्ष पद के लिए मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। ननखड़ी, रामपुर, आनी, कोटगढ़, कुमारसैन और अन्य क्षेत्रों से आए सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। निदेशक पद के लिए संजय शर्मा और महेंद्र कायथ के बीच मतदान हुआ, जिसमें संजय शर्मा को 679 वोट पड़े, जबकि महेंद्र को 187 वोट ही मिले। भाजपा समर्थित संजय शर्मा की जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और नवनियुक्त निदेशक को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस मौके पर निदेशक कोऑपरेटिव बैंक शेर सिंह चौहान, निदेशक हिमफैड नरेश चौहान, दिनेश खमराल, बृजलाल, कश्मीरी जैन, शेर सिंह खूंद, बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, केसी चौहान, सुनील सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।