फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मझाली में 17 दिनों से निगम की बस सेवा बंद, ग्रामीण परेशान

मझाली में 17 दिनों से निगम की बस सेवा बंद, ग्रामीण परेशान

Fri, 14 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मझाली में 17 दिनों से निगम की
विज्ञापन

बस सेवा बंद, ग्रामीण परेशान
बस बहाली की मांग को लेकर आरएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर खंड के कूहल पंचायत के मझाली गांव में 17 दिनों से परिवहन निगम की बस सेवा बंद पड़ी है। ऐसे में सैकड़ों लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। रूट बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम की अध्यक्षता में गांव का एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन निगम रामपुर के आरएम और लोनिवि के अधिशाषी अभियंता से मिला। इस मौके पर बृज लाल और विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री मस्त राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उक्त क्षेत्र के प्रकाश शर्मा, भूवन लाल शर्मा, सुनील चौहान, महेंद्र मेहता, देव राज, काम राज, नरसिंह देव, जगत मोहन शर्मा, जोती लाल और तुला राम के अनुसार बस की समस्या को लेकर कई बार एचआरटीसी विभाग को अवगत करवाया, लेकिन आज तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। कूहल पंचायत के ग्रामीणों में एचआरटीसी और लोनिवि के अधिकारियों के प्रति खासा रोष है। लोगों के अनुसार बार-बार दोनों विभागों से आग्रह करने पर भी बस संबंधी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लोनिवि से भी सड़क की दशा जल्द सुधारने की मांग की। वहीं इस संबंध में आरएम परिवहन निगम रामपुर गुरबच्चन सिंह ने बताया कि उक्त सड़क की स्थिति अच्छी नहीं है, जिसके कारण बस नहीं भेजी जा रही है। जैसे ही सड़क को दुरुस्त किया जाएगा वैसे की बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed