{"_id":"5b9a8fc5867a557ea37f5587","slug":"171536856005-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगा दलाश प्राइमरी स्कूल को आधुनिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगा दलाश प्राइमरी स्कूल को आधुनिक भवन
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द मिलेगा दलाश प्राइमरी
स्कूल को आधुनिक भवन
अब नहीं सताएगी नौनिहालों को बारिश और धूप में बैठने की चिंता
शिक्षा विभाग ने जारी की 6 लाख 30 हजार की किश्त
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत दलाश में आग की भेंट चढ़े प्राथमिक स्कूल दलाश को जल्द नया भवन मिलेगा। अब स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों को बारिश और धूप में खुले आसमां के नीचे बैठने की चिंता नहीं सताएगी। ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसी के चलते अब शिक्षा विभाग ने यहां नए भवन के निर्माण के लिए छह लाख तीस हजार की पहली किश्त जारी कर दी है। जल्द ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उपशिक्षा निदेशक कुल्लू कुलवंत पठानिया ने बताया कि दलाश प्राथमिक स्कूल के छात्रों को अब नया भवन मिलने वाला है। भवन निर्माण को लेकर विभाग ने छह लाख तीस हजार की पहली किश्त जारी कर दी है। जल्द ही इसका शिलान्यास कर कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को असुविधाएं न हों। प्राथमिक स्कूल दलाश के एसएमसी अध्यक्ष और स्थानीय लोगों ने कई बार दलाश में आग की भेंट चढ़े स्कूल में नया भवन बनाने की मांग की थी। इस स्कूल के दो कमरों में ही पांच पांच कक्षाएं चल रही हैं। मिड डे मील का कार्य भी इन्हीं कमरों में चलता है। उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की थी और सरकार से जल्द नया भवन तैयार करने की मांग रखी। खस्ताहाल दीवारों के कारण स्कूल में असुरक्षा का माहौल भी बना हुआ था, जिस कारण अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सता रही थी। उधर, भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि दलाश प्राइमरी स्कूल को जल्द नया भवन मिलेगा। विधायक किशोरी लाल सागर जल्द इस भवन का शिलान्यास करेंगे।