{"_id":"5a940fb54f1c1b514a8bb73b","slug":"171519652789-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलथाना ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलथाना ने जीती ट्राफी
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
विजेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर उप तहसील के निन्नू बलथाना में आयोजित सात दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। 55 हजार रुपये के साथ चांदी की ट्रॉफी बलथाना ने जीती। स्थानीय युवक मंडल के सौजन्य से आयोजित क्रिकेेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीसी चूजा और स्थानीय टीम निन्नू बलथाना के बीच खेला गया। पहले टॉस जीत कर चूजा की टीम ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। निन्नू बलथाना की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश भवानी ने 60 रन की शानदार पारी खेली और तय छह ओवरों में 132 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चूजा टीम छह विकेट खोकर 70 रनों पर सिमट गई। ऐसे में निन्नू बलथाना ने चांदी की ट्रॉफी पर कब्जा किया। दिनेश भवानी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा। प्रतियोगिता के समापन पर मिलाप कंस्ट्रक्शन के अध्यक्ष मिलाप सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम निन्नू बलथाना को चांदी की ट्रॉफी सहित 55000 रुपये और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सहित 25000 रुपये देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब बलथाना के बाबूराम, श्रेष्ठ गेंदबाज चूंजा के विनोद, श्रेष्ठ विकेट कीपर चूंजा के हर्ष कायथ चुने। मुख्यातिथि ने स्थानीय युवक मंडल को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।