{"_id":"5a9010e84f1c1b5e028b6e8f","slug":"171519390952-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरकोट में शिविर, निपटाए 44 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरकोट में शिविर, निपटाए 44 मामले
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
समरकोट पंचायत में शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू बाबू राम शर्मा ने की। इस दौरान लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्रशासन जनता के द्वार शिविर में 44 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इनमें ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित 13 मामले, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के 12 मामले, लोक निर्माण विभाग के चार मामले, बिजली बोर्ड के 10 मामले, बागवानी विभाग से संबंधित दो मामले, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तीन मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजी गई। इसके अतिरिक्त 13 जाति प्रमाण पत्र, सात चरित्र प्रमाण पत्र, आठ आय प्रमाण पत्र, 24 हिमाचली प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए गए। शिविर में ग्राम पंचायत भलून, समरकोट व जगोठी के ग्रामीण शामिल हुए। एसडीएम रोहड़ू बाबू राम शर्मा ने बताया कि शिविर में सभी लोगों को शिकायतें सुनी गई। प्रशासन जनता के द्वार शिविर का आयोजन उपमंडल के अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा, ताकि लोगों को घर द्वार सुविधाएं मिल सके। इस दौरान खंड विकास अधिकारी हर्ष नेगी, तहसीलदार रोहड़ू सूरज नेगी, ग्राम पंचायत समरकोट के प्रधान कुलदीप कुल्ला सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।