फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खरगा में ग्रामीणों को बताए जैविक खेती के लाभ

खरगा में ग्रामीणों को बताए जैविक खेती के लाभ

Thu, 18 Jan 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खरगा में ग्रामीणों को बताए जैविक खेती के लाभ
नया ‘राजा’ भी नहीं भर पा रहा किसानों के जख्म - फोटो : अमर उजाला
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। रामपुर एचपीएस की ओर से खरगा पंचायत में जैविक कृषि संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसजेवीएन के निगमित सामाजिक दायित्व नीति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मुख्य महाप्रबंधक मनमोहन वर्मा ने किया। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों को जैविक कृषि के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने किसानों को बायो-कीटनाशक, जैविक फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम, बायो-खाद के प्रकार और उपयोग, जैविक कृषि की संभावनाओं और विकास, जैविक कृषि से तैयार फसलों की सर्टिफिकेशन और मार्केटिंग, फसलों के लिए तैयार करने के विविध तरीके, बर्मी कंपोस्ट और वेस्ट लेंड पर औषधीय पौधों का उत्पादन के बारे में जानकारी दी। रामपुर परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत किसानों द्वारा विभिन्न सोसायटियों का गठन किया जा रहा है। खरगा पंचायत में भी प्रशिक्षण के उपरांत खरगा जैविक कृषि सहकारी समूह का गठन किया गया, जिससे जैविक कृषि के क्षेत्र में किसानों को दी जा रही सरकारी मदद और योजनाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप प्रधान खरगा रोशन लाल, प्रबंधक कौशल्या नेगी, कनिष्ठ अधिकारी हर्ष विवेक सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed