{"_id":"5a5f44d04f1c1b77268b4dc9","slug":"171516192976-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाहन में 39 कमरे जले, एसडीएम ने अधिकारियों के साथ लिया मौके का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाहन में 39 कमरे जले, एसडीएम ने अधिकारियों के साथ लिया मौके का जायजा
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। एसडीएम रामपुर के नेतृत्व में बुधवार को अधिकारियों की एक टीम ने ननखड़ी तहसील के गाहन गांव में अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया। मौके का जायजा लेने के बाद एसडीएम ने बताया कि इस अग्निकांड में कुल 39 कमरे जल कर राख हुए हैं और इससे 13 परिवार प्रभावित हैं।
मकानों का मालिकाना हक संयुक्त परिवारों का है। इनमें से कुछ परिवार रह रहे थे। दो मंजिला मंदिर के चार कमरे भी जल कर राख हुए हैं और धातु की मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। इन कमरों का उपयोग रिहायश के लिए नहीं किया जा रहा था। एक कमरे में एक व्यक्ति की रिहायश थी और वह भी बाहर था। इसके अलावा अन्य प्रभावित परिवार इन कमरों में नहीं रहते थे, क्योंकि उन्होंने अपने लिए अलग से रिहायश बना रखी थी। एसडीएम निपुण जिंदल ने अधिकारियों को आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्थानीय पंचायत को अग्निकांड से राख हुए मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए एस्टिमेट तैयार कर भेजने को कहा है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से आग से जली सभी वस्तुओं की सूची तैयार करने को भी कहा है।
एसडीएम निपुण जिंदल ने बुधवार को ननखड़ी तहसील के गाहन गांव का जायजा लिया और अग्निकांड से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रभावित परिवारों से भी उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम के साथ तहसीलदार ननखड़ी और अन्य फील्ड अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम के अनुसार गाहन गांव में लगी आग पर मंगलवार की रात को पूरी तरह से काबू पा लिया गया था और आसपास के घरों को भी अब कोई खतरा नहीं है। अग्रिकांड प्रभावित प्रति परिवार को 5-5 हजार रुपये की अंतरिम राहत राशि दी गई है। प्रशासन की ओर से 65 हजार रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।