फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कुमारसैन में मेधावियों को मिला मेहनत का फल

कुमारसैन में मेधावियों को मिला मेहनत का फल

Tue, 28 Nov 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन में मेधावियों को मिला मेहनत का फल
demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

मुख्यातिथि कमलजीत सिंह ठाकुर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंडर-19 जोनल कबड्डी विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा शुभम, रीया, बिशन, शीतल, साक्षी, मृदुल को बेस्ट स्पीकर, जबकि अनुशासन के लिए जतिन, मनीशा, क्षितिज, कमला, हर्ष, श्वेता को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में शुभम और निधी को बेस्ट स्टूडेंट, उच्च वर्ग में भीषम और शीतल जबकि मिडल वर्ग में वेदप्रकाश और साक्षी को बेस्ट स्टूडेंट का इनाम दिया गया। एनएसएस में बेस्ट वालंटियर अखिल, कविता और प्रतिभा को दिया गया। एनसीसी में विक्की और शीतल को बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिया गया। दीपक को बेस्ट स्काउट और नेहा को बेस्ट गाइड का इनाम मिला। अगनी हाउस को ओवरऑल परफॉर्मेंस की ट्रॉफी से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें मुख्यतया देशभक्ति, पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गानों पर नृत्य और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान विशाल वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप शर्मा, मंच संचालक जगदीश बाली, स्कूल के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed