फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सड़क निर्माण में भरती गई अनियमितताओं का खामियाजा भुगत रहे लोग

सड़क निर्माण में भरती गई अनियमितताओं का खामियाजा भुगत रहे लोग

Fri, 05 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर बरती अनियमितताएं
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। सेब बाहुल्य क्षेत्र की लाइफ लाइन ठियोग-हाटकोटी सड़क निर्माण के दौरान भरती गई अनियमितताओं का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क निर्माण का जिम्मा सरकार ने एक निजी कंपनी को दिया था लेकिन कंपनी ने भूमि कटान से लेकर पुलों के निर्माण और ढंगों तक के कार्य ठेकेदारों को सबलेट कर दिया। जिसके कारण सड़क की गुणवत्ता पर कई सवालिया निशान लगे। सड़क निर्माण के दौरान ‘अमर उजाला’ ने भी कई बार मामले को प्रमुखता से उठाया। बावजूद इसके संबंधित विभागों के अधिकारी व तत्कालीन सरकार के प्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं की कोई सुध नहीं ली। जिसका परिणाम आज सेब बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गुणवत्ता पर बार-बार सवालिया निशान उठने पर मौजूदा सरकार ने कंपनी को ट्रमिनेट करके 20 करोड़ रुपये का जुर्माना तो लगा दिया लेकिन सड़क निर्माण में भरती गई अनियमितताओं के लिए जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
सड़क निर्माण के दौरान भूमि कटान के लिए ठेकेदारों ने नियमों को ताक पर रखकर अपने निजी हितों के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया। अवैज्ञानिक रुप से पहाड़ों का कटान किया गया। जिससे पहाड़ियों का दरकना शुरू हो गया है। मलबेे को जंगलों और नालों में डंप किया गया। अब तक 20 से अधिक डंगे गिरे चुके हैं। जिससे सरकार को तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता को पुरी तरह से नजरअंदाज किया गया। कांग्रेस सरकार में चहेते ठेकेदारों को काम दिया गया। ठेकेदारों ने अवैज्ञानिक रुप से भूमि का कटान किया। जिस कारण पट्टी ढांक में पूरी पहाड़ी खिसक गई है। कई स्थानों पर मलबे के ढेरों पर डंगे लगाए गए। जिस कारण सड़क पर 20 से अधिक दीवारें गिर गई हैं। जिसे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। अगर समय रहते सड़क निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखता होता तो आज लोगों को इतनी परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती। सड़क निर्माण में भरती गई अनियमितताओं की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता आरस जस्वाल ने माना कि सड़क पर लगाए गए कई डंगे गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed