फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर और किन्नौर में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती

रामपुर और किन्नौर में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती

Tue, 02 Oct 2018 09:37 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर और किन्नौर में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/रिकांगपिओ/आनी/ठियोग। रामपुर पब्लिक वमापा नोगली में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने बच्चों को संबोधित किया। वहीं एकल अभियान भाग रामपुर के अंचल आनी संच कुंगश में स्वच्छता दिवस व गांधी जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्यातिथि शांति देवी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संच विकास प्रमुख राम सिंह विमल ने स्वच्छता और गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में लघुनाटिका, मूक अभिनय और राष्ट्रीय स्वयं सेवियों की ओर से स्वच्छता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश सोनी व नील कमल के नेतृत्व में स्कूल की एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता रैली के साथ हुआ। सुन्नी खंड के खटनोल स्कूल में भी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया। वहीं 15 सितंबर से चले स्वच्छता पखवाड़े का भी स्वच्छता शपथ के साथ विधिवत समापन हुआ।
विज्ञापन

रावमापा मझेवटी में भी गांधी जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने मार्च पास्ट की सलामी ली और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं स्कूली बच्चों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। राजकीय कन्या पाठशाला रामपुर में गांधी जयंती के अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता बच्चों को संबोधित किया। प्रवक्ता पीपी दुल्टा ने गांधी द्वारा दिए गए बलिदान व योगदान के बारे बच्चों को अवगत करवाया। वहीं स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल रामपुर में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने छात्रों को गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पद चिन्हों पर चलने को प्रेरित किया। एनएसीसी कैडे्टस ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर जिला के रावमापा कटगांव में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिक्षक केजी नेगी ने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल 17वीं वाहिनी रिकांगपिओ द्वारा कल्पा खंड के दुंनी गांव और कोठी गांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। अभियान में आईटीबीपी के साथ कोठी पंचायत प्रधान शारदा, उपप्रधान दयाल सिंह और ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया। अर्जुन सिंह नेगी सेनानी स्थानीय लोगों को स्वच्छता सामग्री वितरित कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed