{"_id":"5ba5207a867a557ebf6cc43a","slug":"161537548410-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाई माह से रैहची-खणी सड़क पर नहीं दौड़ी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाई माह से रैहची-खणी सड़क पर नहीं दौड़ी बस
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई माह से रैहची-खणी
सड़क पर बस सेवा ठप
दलाश (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील के तहत आने वाली रैहची से खणी सड़क बीते ढाई माह से यातायात के लिए बाधित है। इसी कारण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस सड़क से लाभान्वित होने वाली खणी पंचायत के जयगढ़, कतेया, खणी और कटेड़ा सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को यातायात की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस महासचिव चेतन चौहान, संदीप चौहान, सतपाल, देवेंद्र, मनमोहन, कमला, कांता चौहान और संजू देवी सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर 3-4 जगह पर डंगे गिरे हुए हैं, जिन्हें विभाग दुरुस्त करने में कोई पहल नहीं कर रहा है। उन्होंने चेताया है कि यदि विभाग ने एक सप्ताह के भीतर इस मार्ग को चालू नहीं किया तो निथर स्थिति विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशाषी अभियंता राहुल सूद ने कहा कि लोगों द्वारा सड़क को दुरुस्त रखने के लिए कलवर्ट डालने में सहयोग नहीं किया जा रहा, जिसके चलते बरसात में सड़क में पानी बहने से जगह-जगह डंगे गिर गए हैं। डंगों को दुरुस्त करने के लिए मजदूरों को भेज दिया गया है।