{"_id":"5af443c04f1c1b63098b9073","slug":"161525957568-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंदली में जल्द बनेगी सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंदली में जल्द बनेगी सब्जी मंडी
Updated Thu, 10 May 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
मंडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
इस सेब सीजन के लिए महेंदली में नई सब्जी मंडी बनकर तैयार होने वाली है। करीब सात साल बाद मंडी के निर्माण की योजना सिरे चढ़ रही है। सेब मंडी के निर्माण से लोगों को जाम की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी। रोहड़ू सब्जी मंडी के स्थानांतरण की योजना बीते सात साल से चल रही थी, जो अब पूरी होने वाली है।।
पूर्व में कांग्रेस सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने महेंदली में मंडी के लिए दो बार स्थान का निरीक्षण किया। करीब दो साल की प्रक्रिया के बाद मंडी के लिए उपमंडल प्रशासन ने करीब 30 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया। अक्तूबर 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने महेंदली में मंडी की आधारशिला रखी थी। उद्घाटन के बाद मार्किटिंग बोर्ड की ओर से मंडी निर्माण के मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री के कडे़ तेवर के बाद मंडी के निर्माण को शुरू किया गया। सेब सीजन के लिए दो महीने का समय बाकी है। उधर, रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का कहना है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महेंदली में बनने वाली सब्जी मंडी के लिए भू अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा किया गया। लोगों को करोड़ों रुपये का मुआवजा देकर भूमि ली गई। इसके बाद निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया। इस साल सेब सीजन से पहले सब्जी मंडी के निर्माण को पूरा किया जाएगा।