फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर के 5835 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

किन्नौर के 5835 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

Thu, 18 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर के 5835 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा
Demo Pic - फोटो : google
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद की अध्यक्षता में वीरवार को पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए रिकांगपिओ के उपायुक्त कार्यालय में जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें उपायुक्त ने कहा कि जिला किन्नौर में पोलियो टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण 28 जनवरी को होगा। अभियान के तहत जिले में सौ बूथों पर 0 से 5 वर्ष के करीब 5835 बच्चों को पोलियो की प्रथम खुराक पिलाई जाएगी। उपायुक्त ने बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों से कहा कि यह अभियान बच्चों की सेहत से जुड़ा हुआ है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जिले में इस दौरान सड़कों के अवरुद्ध होने पर तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि अभियान के दौरान चौरा और अक्पा चेकपोस्ट पर ट्रांजिट बूथ लगाए जाएंगे, जिससे गाड़ियों और बसों में सफर करने वाले बच्चों को भी खुराक पिलाई जा सके। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक मोबाइल वैन भी लगाई जाएगी। यदि कोई बच्चा उस दिन इस खुराक से वंचित रह जाता है तो उसे 29 और 30 जनवरी को घर-घर जाकर यह खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अपनी सेवाएं देंगे। इस मौके पर जिलापरिषद अध्यक्ष प्रितेश्वरी नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पदम नेगी, डॉ. सुनिंद्र सिंह नेगी, पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार और संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed