फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बांरग ने रिकांगपिओ को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

बांरग ने रिकांगपिओ को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

Sat, 06 Jul 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
बांरग ने रिकांगपिओ को हराया, अगले दौर में पहुंची
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कल्पा मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण
खेल मंत्री आयोजक कमेटी को दिए 50 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा मिनी स्टेडियम में 25 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दसवें दिन खेल मंत्री गोविंद ठाकुर कल्पा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर ग्रीन वैली स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार नेगी और जनप्रतिनिधियों ने खतक और किन्नौरी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।

प्रतियोगिता के दसवें दिन शनिवार को व्यापार मंडल रिकांगपिओ और डीएससी बारंग क्लब के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यापारमंडल रिकांगपिओ की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 104 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी डीएससी बारंग की टीम ने 7 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्जकर अगले दौर में प्रवेश पाया। वहीं मिनी स्टेडियम कल्पा का निरीक्षण करने पहुंचे खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने आयोजक कमेटी को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने किन्नौर जैसे दुर्गम क्षेत्रों में क्रिकेट जैसे खेल के आयोजन को लेकर क्लब की सराहना की। इस मौके पर क्लब उपाध्यक्ष दीपक पंचारस, सचिव सुरजीत नेगी, कोषाध्यक्ष देश राज नेगी, कपिल नेगी, योगेश नेगी, अमन नेगी, वेद प्रकाश नेगी, दीपेेंद्र नेगी, बलवंत नेगी, विक्रांत नेगी, बालकृष्ण, सुशील नेगी और साहिल नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed