फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर विधानसभा में भाजपा सदस्यता अभियान शुरू

रामपुर विधानसभा में भाजपा सदस्यता अभियान शुरू

Sat, 06 Jul 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
रामपुर विधानसभा में भाजपा सदस्यता अभियान शुरू
विज्ञापन

15/20 के गानवीं में प्रेम द्रैक ने किया अभियान का शुभारंभ
पशगांव की 25 वर्षीय पूनम ने भरवाया पहला सदस्यता फॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भाजपा मंडल रामपुर ने शनिवार को गानवीं से सदस्यता अभियान शुरू किया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की फांचा पंचायत के गानवीं में सदस्यता अभियान का शुभारंभ भाजपा पूर्व प्रत्याशी एवं राज्य योजना बोर्ड सदस्य प्रेम सिंह द्रैक की ओर से किया गया। कार्यक्रम में 15/20 क्षेत्र की छह पंचायतों से काफी संख्या में ग्रामीण सदस्य बनने पहुंचे।

भाजपा सदस्यता अभियान रामपुर मंडल के सह प्रभारी बीरबल कश्यप ने ग्रामीणों को भाजपा के सदस्य बनने का नया फार्मूला समझाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। 15 जुलाई से 30 जुलाई तक एक्टिव मेंबर बनाए जाएंगे। भाजपा दुनिया में 11 करोड़ सदस्यों वाली सब से बड़ी पार्टी है। रामपुर में भी भाजपा के सदस्यों की संख्या दस हजार से अधिक है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ में 20 प्रतिशत अधिक सदस्य बनाने का रहेगा। अभियान में रामपुर की सदस्यता को बड़ा रिकार्ड ऊंचाई तक ले जाएंगे। गानवीं में सदस्यता अभियान के तहत दुर्गम गांव पशगांव की पूनम ने पहला सदस्यता फॉर्म भरवाया। यह सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर फांचा पंचायत प्रधान सुबेर कश्यप, पूर्व प्रधान सराहन सितेंद्र मिल्लर, बीरबल कश्यप, लबाना सदाना पंचायत प्रधान अनिता, क्याव पंचायत प्रधान बन्ना देवी, उप प्रधान दिलीप निलटू, पूर्व प्रधान राजकुमारी, वरिष्ठ सदस्य केशव राम वर्मा, पूर्व उप प्रधान राजेश मेहता, राजेंद्र द्रोहा और गोपाल बंसल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed