{"_id":"5d20cf768ebc3e6c914aa49e","slug":"15624313244-rampur-hp-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवताओं की विदाई के साथ कुंगश मेले का विधिवत समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवताओं की विदाई के साथ कुंगश मेले का विधिवत समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवताओं की विदाई के साथ
कुंगश मेले का विधिवत समापन
विधायक किशोरी लाल सागर बतौर मुख्यातिथि रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। कुंगश के ऐतिहासिक बीस आषाढ़ मेले का शनिवार को विधिवत समापन हो गया है। समापन अवसर पर कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा पूह के पास एनएच बाधित होने के कारण नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। देव विदाई के साथ मेले का विधिवत समापन हो गया।
विधायक ने तीन दिवसीय मेले के सफलतापूर्वक समापन की मेला कमेटी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें मंत्री रामलाल मारकंडा की तरफ से आश्वासन मिला है कि आनी में मिट्टी जांच केंद्र जल्द स्थापित किया जाएगा, जिससे किसानों और बागवानों को लाभ मिलेगा। कुंगश मेले का स्तर बहुत ऊपर उठ चुका है, जिसे जल्द जिला स्तरीय बनाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के करीब 30 महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं रस्सा कशी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मेले का स्थानीय लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया और दूरदराज से आए व्यापारी वर्ग ने भी अपना खूब कारोबार चमकाया।
समापन अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर, गंगा राम चंदेल, महामंत्री दूनी चंद ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर, उपप्रधान हरिकृष्ण ठाकुर, हरीश शर्मा, संदीप चौहान, वेद ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राकेश, योगेश चौहान, अशोक, राजेश, प्रधान रामधन, प्रधान ज्ञान ठाकुर, अनिल ठाकुर, तेजस्वी ठाकुर, महेंद्र नेगी, हिम्मत कुमार, मोंटी राम, यशपाल, बंसी लाल, जीवा नंद, थाना प्रभारी सीआर चौधरी, एसडीओ लोनिवि केएल सुमन और जेई रुद्रमनी सहित अन्य मौजूद रहे।