{"_id":"5d1e29b28ebc3e3cd810e6fd","slug":"15622578183-rampur-hp-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलार्ड को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलार्ड को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलार्ड को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा
ढोल-नगाड़ों की थाप पर आषाढ़ मेले में ग्रामीणों ने डाली नाटी
लोगों ने देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाकर लिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल जघोरी में आषाढ़ मेले में आयोजित चार दिवसीय खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। युवक मंडल जघोरी की ओर से आयोजित क्रिकेट और वॉलीबाल प्रतियोगिता में इलाके की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान जघोरी और किन्नौर की रूपी टीम के मध्य खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने जीत दर्जकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में रूपी के पोलार्ड को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
मेले के समापन समारोह में विनोद चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। पंचायत प्रधान वेद प्रकाश, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, उपप्रधान अकबर सिंह और कृष्णा देवी विशेष अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का टोपी व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में वाईएमसी शाह और बीएनबी जघोरी के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। शाह ने जघोरी टीम को हरा कर खिताब अपने नाम किया। लोक नृत्य में महिला मंडल चंडी ने पहला और हाई स्कूल जघोरी ने दूसरा स्थान झटका। साथ ही मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए देवलु और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली। ग्रामीणों ने देवी-देवता के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। आषाढ़ मेले का आयोजन स्थानीय देवता नाग की अगवाई में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार रात्रि सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक संजीव खोजान ने मेले में मौजूद दर्शकों को देर रात तक खूब नचाया। उन्होंने किन्नौरी, पहाड़ी और फिल्मी गीत पेश कर समा बांधा। इस मौके पर गोपाल मुखिया, कैलाश, देवराज, महेंद्र, जीवन सिंह, पवन कुमार, सुरेंद्र सुनेल, कुलदीप, विनोद कुमार, जय सिंह और जसवंत समेत कई अन्य मौजूद रहे।