फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मानसून की पहली बारिश से खिले किसान-बागवानों के चेहरे

मानसून की पहली बारिश से खिले किसान-बागवानों के चेहरे

Thu, 04 Jul 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
सेब सहित अन्य फसलों को बारिश से मिली संजीवनी
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से खिले किसान-बागवानों के चेहरे
सेब का बढ़ेगा आकार, ड्रॉपिंग की समस्या से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर/डंसा। बीते लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे किसान-बागवान मानसून की पहली बारिश से गदगद हैं। सेब सहित अन्य नकदी फसलों के लिए यह ताजा बारिश संजीवनी से कम नहीं है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार ताजा बारिश से सेब का आकार बढ़ेगा और ड्रापिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। सेब बाहुल क्षेत्रों के बागवानों को सूखे के चलते सेब ड्रापिंग और सेब का आकार न बढ़ने की चिंता सता रही थी, लेकिन वीरवार सुबह झमाझम बारिश देख किसानों और बागवानों के चेहरों पर रौनक लौट लाई।
रामपुर उपमंडल के विभिन्न सेब बाहुल क्षेत्रों में बीते लंबे समय से किसान-बागवान सूखे के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ से परेशान थे। सेब बाहुल निचले क्षेत्रों में आगामी 15-20 दिनों के अंतराल में सेब सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में ताजा बारिश से सेब का आकार बढ़ने को पर्याप्त नमी मिल जाएगी और सेब की फसल समेत अन्य फसलों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

प्रगतिशील बागवान इंद्रजीत, प्रेमराज, राकेश चौहान, रंजीत ठाकुर, दिनेश कुमार, दुष्यंत मेहता, पवन हुडन, बंसी लाल, खेल चंद नेगी, हिम्मत सिंह, गोविंद कायथ, दिनेश कायथ, छतर सिंह और कुलदीप के अनुसार मानसून की ताजा बारिश होने से लंबे समय से चला आ रहा सूखा समाप्त होगा और जमीन में अब पर्याप्त नमी आएगी। इससे सेब सहित अन्य फसलों को काफी लाभ मिलेगा। किसान अब राजमाह, कोलथ और रोंगी समेत खरीफ की अन्य फसलों की बिजाई में व्यस्त हो जाएंगे। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार ताजा बारिश सेब और अन्य फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed