फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   देवताओं के आगमन से कुंगश का 20 आषाढ़ मेला शुरू

देवताओं के आगमन से कुंगश का 20 आषाढ़ मेला शुरू

Thu, 04 Jul 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
देवताओं के आगमन से कुंगश का
विज्ञापन

20 आषाढ़ मेला धूमधाम से शुरू
तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले में वाद्य यंत्रों की धुनों पर झूमेंगे ग्रामीण
विधायक किशोरी लाल सागर ने किया मेले का विधिवत शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल के कुंगश का ऐतिहासिक 20 आषाढ़ मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। तीन दिवसीय मेले में कुंगश के आराध्य देवता पनेऊई नाग के साथ चिमनी के मांहुनाग शामिल हुए। देवताओं की भव्य शोभा यात्रा के बाद आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने दीप प्रज्ज्वलित और रिबन काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने मेले को संजोए रखने की अपील की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। वहीं इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

मेला कमेटी अध्यक्ष एवं कुंगश पंचायत प्रधान उर्मिला ठाकुर ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा महिला रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। वहीं दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। 5 जुलाई रात्रि कार्यक्रम में ओएसडी मुख्यमंत्री शिशु धर्मा और वर्मा ज्यूलर्स सोलन के ऑनर अक्षय वर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा 6 जुलाई को कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा मेले का विधिवत समापन करेंगे। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर, केआर शर्मा, हरीश शर्मा, मेला कमेटी के सह सलाहकार वेद ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल ठाकुर, हरिकृष्ण ठाकुर, चंद्र ठाकुर, संदीप चौहान, दिनेश कायथ, योगेश चौहान, सुरेश ठाकुर, हिम्मत ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, दूनी चंद, पूर्ण ठाकुर, नरेश, वीर सिंह, यशपाल और अनूप कायथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
4 जुलाई की पहली सांस्कृतिक संध्या में बीरबल मुसाफिर, संतोष तोशी, एसी भारद्वाज और इंद्रजीत कुंगश के ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। 5 जुलाई की स्टार नाइट को लोक कलाकार विक्की चौहान मुख्य आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed