फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कर्मचारियों को 2003 से पहले पेंशन स्कीम में लाए सरकार : यूनियन

कर्मचारियों को 2003 से पहले पेंशन स्कीम में लाए सरकार : यूनियन

Thu, 04 Jul 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को 2003 से पहले
विज्ञापन

पेंशन स्कीम में लाए प्रदेश सरकार
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में उठे लंबित मुद्दे
विभिन्न समस्याओं को लेकर किया विचार-विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में कर्मचारियों ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इस मौके पर पेंशनरों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यूनियन ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों को 2003 से पहले पेंशन स्कीम में लाने की मांग की है।
वीरवार को लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग से सेवानिवृत्त पेंशनर्स यूनियन की बैठक यूनियन अध्यक्ष लाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेंशनर्स के चिकित्सा भत्ता और 4-9-14 की बकाया राशि सहित कई अन्य मांगें लंबित पड़ी हुई हैं। पेंशनरों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को कई बार सरकार के समक्ष रखा, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बैठक में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द चिकित्सा भत्ते का भुगतान करने की पुरजोर मांग उठाई। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों का 4-9-14 की बकाया राशि भी विभाग के पास लंबित पड़ी हुई है। इसका भी शीघ्र भुगतान किया जाए। बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विभिन्न वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वहीं इस मौके पर वीरचंद सिंगल, जीवन दास, प्रेम दास, हीरा लाल, सोहन लाल, चेत राम, देव राम और जिया लाल सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed