फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खेलकूद स्पर्धा में नोगली स्कूल की छात्र-छात्राओं ने किया दमदार प्रदर्शन

खेलकूद स्पर्धा में नोगली स्कूल की छात्र-छात्राओं ने किया दमदार प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2019 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
नोगली स्कूल के विद्यार्थियों ने
विज्ञापन

खेलोें में किया दमदार प्रदर्शन
नोगली (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के नरैण में खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग टूर्नामेंट में नोगली स्कूल की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया। रानी रत्तन कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली की छात्राओं ने लोकनृत्य में पहला स्थान झटका। स्कूल के खिलाड़ियों ने योगा में भी प्रतिभा का डंका बजाया। कबड्डी और बैडमिंटन में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं पद्म छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने योगा में प्रथम और कबड्डी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में छात्रों ने शॉटपुट, लंबी कूद और 800 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर बाजी मारी और स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने विजेता प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्राचार्य जयंती धीमान और एसएमसी अध्यक्ष देविंद्र मेहता ने बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी। स्कूल प्रशासन ने शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार, संतराम और शैली थापर के प्रयासों की भरपूर सराहना की और साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता संजय शर्मा, रणजीत ठाकुर, दीपा कंसल, नरेंद्र मेहता, सुरजीत, शैलजा थापर, कंचन बिष्ट, प्रतिभा, चंद्रकला, नीता, सीमा, ममता कायथ, कमलेश ठाकुर, प्रद्युमन मेहता सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed