फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुलिस थाना सांगला को दिया वेरी गुड परफॉरमेंस का दर्जा

पुलिस थाना सांगला को दिया वेरी गुड परफॉरमेंस का दर्जा

Tue, 25 Jun 2019 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
होटल व्यवसायी होटलों के बाहर लगाएं सीसीटीवी
विज्ञापन

सांगला थाने के निरीक्षण के दौरान बोले डीजीपी मरडी
कहा-साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक रहें लोग
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। प्रदेश पुलिस के महानिदेशक सीता राम मरडी ने कहा कि जिला किन्नौर में पहले की अपेक्षा दुर्घटनाओं सहित कई अन्य आपराधिक गतिविधियां कम हुई हैं। वे मंगलवार को आधिकारिक दौरे के दूसरे दिन पुलिस थाना सांगला का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
उन्होंने पुलिस थाना सांगला को वेरी गुड परफॉरमेंस का दर्जा देते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर के विभिन्न पुलिस थानों चौकियों, बैरियरों सहित चैक पोस्टों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं। सांगला पहुंच कर पुलिस की टुकड़ी ने महानिदेशक को सलामी दी। इसके बाद मरडी सीमा से सटे गांव छितकुल के लिए रवाना हुए। दो दिवसीय किन्नौर दौरे पर पहुंचे मरडी ने कहा कि पर्यटन स्थल सांगला में सुरक्षा और अधिक दुरुस्त रखने के लिए सभी होटल व्यवसायियों को होटलों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिले में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्ती बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना बैंक खाता किसी गैर को न बताए। उन्होंने जिला पुलिस को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करने और क्षमता से अधिक भार ढोने वाले वाहन चालकों पर भी नकेल कसने के निर्देश दिए। डीजीपी ने पुलिस थाना भावानगर, रिकांगपिओ, पुलिस लाइन रिकांगपिओ और एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा, डीएसपी भावानगर अमर सिंह, थाना प्रभारी सांगला पवन कुमार, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, अनीता वर्मा, योगिता बाला, प्रितिका, महेंद्र, धर्मेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed