{"_id":"5d124b328ebc3e3cd728f460","slug":"156147996817-rampur-hp-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट में निरमंड स्कूल ने झटका पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट में निरमंड स्कूल ने झटका पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्चपास्ट में निरमंड स्कूल ने बाजी मारी
निरमंड में अंडर -19 छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं शुरू
विभिन्न खेलों में 250 छात्राएं दिखाएंगी दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। निरमंड खंड की अंडर -19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। मंगलवार को प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी जेडी शर्मा ने किया। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।
खेल प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में निरमंड, बागीपुल, अर्सू, जगातखाना और देउगी सहित विभिन्न स्कूलों से पहुंची 250 छात्राएं विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता में कबड्डी, बॉलीबाल, खो-खो सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस मौके पर मार्चपास्ट में निरमंड स्कूल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं खरगा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर निरमंड स्कूल प्राचार्य योगराज ठाकुर, आईटीआई निरमंड प्राचार्य सोहन सिंह, संजीव कुमार, तेजराम शर्मा, मोहर सिंह, रवि शर्मा, नरेश चंद जोशी, भीम सिंह, अरविंद नेगी और दीपक शर्मा मौजूद रहे।