{"_id":"5d124b2f8ebc3e3cd810de52","slug":"15614799654-rampur-hp-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की व्यवस्था करने को एसएफआई और किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की व्यवस्था करने को एसएफआई और किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बसों की व्यवस्था करने को सौंपा ज्ञापन
आनी (कुल्लू)। एसएफआई और हिमाचल किसान सभा इकाई आनी ने क्षेत्र में छात्रों और आम जनता को बसों संबंधी आ रही परेशानी को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की है। एसएफआई और किसान सभा ने मंगलवार को इस समस्या को लेकर एसडीएम आनी चेत सिंह को ज्ञापन सौंपा।
किसान सभा और एसएफआई ने कहा कि बंजार बस हादसे के बाद प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निगम की बसों में ओवरलोडिंग प्रतिबंध के फैसले का स्वागत करते है, लेकिन बसों की उचित व्यवस्था न होने के कारण छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते रोज भारी बारिश में स्कूल के छात्रों को बसों से बाहर निकाल दिया गया और उनको भारी बारिश में भीगने के बाद देर शाम को घर पहुंचने तक कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोग पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। एसएफआई और हिमाचल किसान सभा इकाई आनी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि 27 जून तक यदि क्षेत्र के लोगों को उचित परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई तो क्षेत्र की जनता को लामबंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन जिम्मेवार होगा। इस मौके पर किसान सभा के सीता राम, लोकेंद्र कुमार, श्याम, चिरंजी लाल, रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।