फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   7 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक रारंग में होगा राज्यस्तरीय गुरू संज्ञायस महोत्सव

7 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक रारंग में होगा राज्यस्तरीय गुरू संज्ञायस महोत्सव

Mon, 24 Jun 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
7 से 11 जुलाई तक रारंग में होगा
विज्ञापन

राज्य स्तरीय गुरू संज्ञायस महोत्सव
जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक
मेले में छम नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे मुख्य आकर्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय गुरू संज्ञायस महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। मूंरग तहसील कार्यालय में सोमवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में मेला कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय महोत्सव का आयोजन 7 जुलाई से 11 जुलाई 2019 तक रांरग में मनाया जाएगा। मेले के दौरान टाशी छोलिंग मठ के कांजूर लांखग में पूजा-अर्चना और विश्व शांति के लिए पाठ किया जाएगा। मेले में छम नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्यातिथि के आमंत्रण के बारे में, राज्य स्तरीय रांरग आयोजन मंडल के गठन, वित्तीय व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान राज्य स्तरीय महोत्सव में पेयजल व्यवस्था, पार्किग, सड़क सुधार, शौचालय निर्माण स्वास्थ्य सुविधा, कानून व्यवस्था, सोलर प्रकाश व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की गई। मेले के दौरान परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए जिला परिवहन विभाग को स्पेशल बस उपलब्ध करवाने को कहा गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा महोत्सव के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार मूंरग प्रवीण कुमार गरू संज्ञायस आयोजन मंडल रांरग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


..000.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed