फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सेब के बगीचों में तेजी से फैल रही सुंडी फलों को कर रही नकसान

सेब बगीचों में सुंडी का कहर, फलों को नुकसान

Mon, 24 Jun 2019 11:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

रोहडू। सेब बगीचों में तेजी से फैल रही सुंडी ने फलों को भारी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस साल तीन माह में दूसरी बार हेलिकोवर्पा सुंडी ने सेब के फलों पर हमला शुरू कर दिया है। जमीन में घास से तैयार होकर पौधों में लगने वाली सुंडी के हमले से बागवान परेशान हैं।
सेब बगीचों में बीते करीब दो सप्ताह से सुंडी कर प्रकोप तेजी से फैल रहा है। सुंडियां जमीन पर चौडे़ पत्ते वाले घास से तैयार हो रही हैं। उसके बाद सेब के तनों से चढ़ कर फलों को छेद कर नुकसान पहुंचा रही हैं। अधिक गर्मी होने के कारण बागवान इसकी रोकथाम के लिए कीटनाशक का स्प्रे करने से कतरा रहे हैं। अधिक तापमान में कीटनाशक का स्प्रे करने से सेब बगीचों में माईट के संक्रमण का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के बागवान लगातार सुंडी के बढ़ते प्रकोप से परेशान हैं। इसकी रोकथाम के लिए बागवानी विशेषज्ञ से भी लगातार संपर्क कर रहे हैं। बागवानों का कहना है कि कई टहनियों में फलों को बीस प्रतिशत फलों को नुकसान पहुंच चुका है। इस साल पहले अप्रैल में सेब के फलों को सुंडियों ने भारी नुकसान पहुंचाया था। उस समय इसकी रोकथाम के लिए कीटनाशक का स्प्रे करके काबू किया गया था। अब दोबारा सुंडी ने हमला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू के प्रभारी एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कायथ का कहना है कि मध्यम ऊंचाई तक सेब के बगीचों में हेलिकोवर्पा सुंडी के तेजी से फैलने की सूचना मिल रही है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि इसकी रोकथाम के लिए सेब के पौधों में दो सौ एमएल मैलाथान दो सौ लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करें। उन्होंने कहा कि इसका जीवन चक्र वसंत से शरद ऋतु तक करीब तीन महीने लगातार रहता है। इसलिए समय पर इसकी रोकथाम जरूरी है। समय पर रोका नहीं गया तो अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed