फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   हुल्ली में बुलेरा कैंपर गिरी दो की मौत पांच लोग घायल

हुल्ली में बुलेरा कैंपर गिरी दो की मौत पांच लोग घायल

Sun, 23 Jun 2019 07:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत, सात घायल
विज्ञापन

हुल्ली में बोलेरो कैंपर गिरी, ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जीप-बाइक की टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई/ठियोग। रविवार को दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहले सड़क हादसे में पुलिस थाना कोटखाई के तहत गुम्मा के पास एक बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। हिमरी गुम्मा मार्ग पर हादसा शनिवार रात करीब दस बजे हुआ है। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर करने के बाद पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हादसे के समय वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे। चालक का नियंत्रण खोने के बाद वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया। सूचना के बाद लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। वाहन में सवार श्यामानंद पुत्र सीता रात निवासी बगैन तहसील ठियोग और श्याम लाल (47) निवासी न्यू जनोब वार्ड नंबर एक ठियोग की मौके पर मौत हो गई। घायलों में अरूण, निट्टू उर्फ राकेश, रोहित, सोहन सिंह और वाहन चालक अखिल वर्मा निवासी बिजली क्यार तहसील ठियोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। मृतकों के शव अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही माना है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोटखाई के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। दूसरे सड़क हादसे में ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जैस माउंट वयू होटल के पास पिकअप एचपी 10 ए 2398 और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मेें ले लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप छैला से ठियोग की ओर जा रही थी, जबकि बाइक संख्या 16-7461 पर सवार तीन युवक ठियोग से छैला की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक पिकअप से बाइक टकरा गई। इसमें विक्रम (18) पुत्र जिया लाल गांव बगेन तहसील ठियोग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अक्षित पुत्र कृष्ण कंवर वार्ड नं -1 ठियोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सुजल पुत्र लोकराज निवासी जनोघाट ठियोग को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि बाइक छैला की ओर से आ रही थी कि अचानक पिकअप से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का शव सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed