{"_id":"5d0f839a8ebc3e05bd7d3840","slug":"15612978011146-rampur-hp-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर जुटाया 46 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर जुटाया 46 यूनिट रक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम वीरभद्र के जन्मदिन पर जुटाया रक्त
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर 46 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। हिमालय वेलफेयर फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश इकाई कुमारसैन-ठियोग के सौजन्य से कुमारसैन के राणा सुमेश्वर सिंह खेल मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें खनेरी अस्पताल के चिकित्सक पदम देव शर्मा, स्टाफ नर्स रजनी भारद्वाज और लैब टेक्नीशियन भाग सिंह नेगी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में करीब 45 लोगों का रक्त ब्लड बैंक के लिए एकत्रित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बीते 13 वर्षों से कुमारसैन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उज्जवल सैन मेहता, ब्लॉक कांग्रेस सचिव प्रवीण वर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश कुमार, जंजेहली पंचायत उपप्रधान खमेश कुमार, अमृत शर्मा, राकेश खाची, कृष्ण लाल, अनिल, अमित, संस्था महासचिव अनिल गुप्ता, सागर कैंथला, रोहित बेक्टा और गोलू श्याम सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।