फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तेजी से फैल रहे डायरिया को रोकने के लिए प्रशासन का हाई अलर्ट

तेजी से फैल रहे डायरिया को रोकने के लिए प्रशासन का हाई अलर्ट

Fri, 21 Jun 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
डायरिया पर प्रशासन अलर्ट, पानी
विज्ञापन

के स्रोतों को साफ करने के निर्देश
डायरिया के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन ने की बैठक
अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। क्षेत्र में डायरिया की रोकथाम के लिए प्रशासन गंभीर हो गया है। पंचायत प्रतिनिधियों को क्षेत्र में पानी के स्रोत साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। टैंकों की सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन डालने को कहा गया है। शुक्रवार को डायरिया के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए जुब्बल और रोहडू में बैठक हुई। एक सप्ताह से क्षेत्र में डायरियों के मरीजों की संख्या सैकड़ों में पहुंच चुकी है। अस्पतालों में कई मरीज भर्ती हैं। कई लोगों को अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के बाद घर भेजा जा रहा है। एसडीएम ने आईपीएच विभाग के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों को भी अलर्ट किया है।
एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि आईपीएच विभाग को सभी पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई के अलावा क्लोरीन डालने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को जुब्बल विकास खंड में बैठक के दौरान सभी पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा रोहडू और चिड़गांव विकास खंड में भी पानी के टैंकों को साफ रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

---
स्कूलों, कॉलेजों की टंकियां भी करनी होंगी साफ
रोहड़ू। क्षेत्र के अस्पतालों में डायरिया से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पंद्रह दिन में रोहड़ू, सरस्वती नगर सहित आसपास के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों के आए हैं। एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने बताया कि उल्टी दस्त के कई मामले क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में आए हैं। इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। कोई जलजनित रोग की चपेट में न आए। इसलिए आईपीएच को अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जल भंडारण टैंकों और पेयजल स्रोतों को साफ सुथरा रखें। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को भी निर्देश जारी कर शिक्षण संस्थानों में लगी पानी की टंकियों को साफ करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed