{"_id":"5d0d0a328ebc3e55df70e365","slug":"15611356507-rampur-hp-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी पक्का होने से पहले उखड़ गई पौने छह करोड की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी पक्का होने से पहले उखड़ गई पौने छह करोड की सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। उपतहसील टिक्कर के तहत उमलाडवार-देवली वाया कडीवन सड़क पक्की होने से पहले उखड़ रही है। उक्त सड़क को पक्का करने के लिए करीब पौने छह करोड़ की राशि खर्च हो रही है। वहीं उखड़ रही सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने पर शुक्रवार को लोनिवि रोहड़ू डिवीजन के अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर सड़क का मुआयना किया। अधिकारी के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में कडीवन पंचायत के उप प्रधान चेतन चौहान करीब पांच लोगों के साथ पक्की हुई सड़क को बड़ी आसानी से हाथों से उखाड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में साढ़े दस किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब पौने छह करोड़ खर्च होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा कि ठेकेदारों ने मिट्टी के ऊपर तारकोल बिछा दिया। वायरल वीडियो में लोग इसकी मुख्यमंत्री से जांच की मांग उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले फेज में पक्की हुई सड़क का आधा भाग कुछ महीने पूरा उखड़ चुका है।
विज्ञापन
सड़क उखड़ने का मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोनिवि रोहडू डिवीजन के अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गांव के लोगों ने अधिकारियों के सामने उखड़ रही सड़क का मामला जोरशोर से उठाया। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि लोनिवि के अधिकारियों की मिली भगत के कारण सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग रोहड़ू डिवीजन के अधिशासी अभियंता रवि भट्टी ने कहा कि मौके पर कुछ जगह पर कमी नजर आई है वहां ठेकेदार को सड़क ठीक करने के लिए कहा गया है। पहले पक्की हुई सड़क इस साल अधिक हिमपात के कारण उखड़ी है। उसको भी ठीक किया जा रहा है।