{"_id":"5d0d0a2e8ebc3e520f30bcc4","slug":"156113564713-rampur-hp-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेगसू में एकल अभियान का क्षमता विकास वर्ग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेगसू में एकल अभियान का क्षमता विकास वर्ग शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेगसू में एकल अभियान
का क्षमता विकास वर्ग शुरू
24 तक संस्कृति, संस्कार और पंचमुखी शिक्षा लेंगे संच प्रमुख
रामपुर के 46 संच प्रमुख कार्यकर्ता विकास वर्ग में लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। एकल विद्यालय अभियान के अंचल कुमारसैन के अंतर्गत आनी उपमंडल के लुहरी के समीप खेगसू में पांच दिवसीय क्षमता विकास वर्ग का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 20 से 24 जून तक चलेगा। वर्ग का शुभारंभ जिला संघचालक अश्वनी सोनी और धर्म जागरण मंच जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा ने किया। प्रशिक्षण के दौरान भाग रामपुर के लगभग 46 संच प्रमुख कार्यकर्ता विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।
क्षमता विकास वर्ग के शुभारंभ पर मुख्यातिथि ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति को कायम रखना है तो आज कि नई पीढ़ी को संस्कारों के प्रति जागरूक करना होगा, तभी हम अपनी संस्कृति को बचाकर रख सकते हैं। एकल अभियान में संस्कार शिक्षा द्वारा प्रत्येक गांव में सत्संग के माध्यम से नशे के बारे में लोगों को जागरूक कर नशा मुक्ति का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एकल अभियान गांव-गांव में प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा और संस्कार शिक्षा द्वारा पंचमुखी शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ पर अंचल कुमारसैन अध्यक्ष मनजीत, सचिव हितेंद्र शर्मा, अभियान प्रमुख पूनम, व्यवस्था प्रमुख सचिन गुप्ता, भाग रामपुर के दलीप ठाकुर, कविता नेगी, योगराज सहित अन्य मौजूद रहे।