{"_id":"5d0d0a258ebc3e55de77c406","slug":"156113563713-rampur-hp-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रों और शिक्षकों ने योगासन दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्रों और शिक्षकों ने योगासन दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग को दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प
रामपुर में विश्व योग दिवस पर हजारों ने किए योगासन और प्राणायाम
स्कूलों, संस्थानों और दुर्गम ग्रामीणों क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। विश्व योग दिवस के मौके पर रामपुर में हजारों लोगों ने योगासन और प्राणायाम किए। रामपुर खंड के आसपास और दुर्गम क्षेत्रों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली विद्यार्थियों सहित हजारों लोगों ने योग दिवस धूमधाम से मनाया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एसजेवीएन झाकड़ी प्रभारी उप कमांडेंट दीपक सिंह की उपस्थिति में झाकड़ी, रामपुर और नाथपा से सभी बल सदस्यों ने योगासन और प्राणायाम किए। यूनिट संरक्षिका अध्यक्षा चेतन्या शर्मा सहित अन्य महिला सदस्यों एवं बच्चों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया।
वहीं पीजी कॉलेज मैदान में 3 एचपी कंपनी के तहत 3 कॉलेजों और 24 विद्यालयों के एनएसीसी कैडेट्स ने योग की बारीकियां सीखी। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संदीप ठाकुर ने कैडेट्स को योग का महत्व बताया। वहीं सराहन स्थित बाल आश्रम में एनसीसी के छात्रों ने योग कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर में भी स्कूल परिसर में विद्यार्थियों ने सुबह 7 से 9 बजे तक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गीतों से हुआ। शिक्षकों और छात्रों ने शारीरिक शिक्षकों के दिशा-निर्देश में विभिन्न योगासन किए। सभी छात्रों और शिक्षकों ने योगासन और प्राणायाम को नित्य दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
वहीं युवा मंडल एवं आस्था स्वयं सहायता समूह बगना की ओर से निरमंड खंड के बगना गांव में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल मुख्य सलाहकार डॉ. एच पाल ने की। इस मौके पर शोभा राम डोगरा, गुरदयाल सिंह, कैलाश, गंगा राम, बंटी सहगल, नोया राम, प्रकाश, बेला, शीला पाठक, वंदना, उषा, संतोष, कौशल्या, महेश्वरा, प्रीति और पिंकी देवी मौजूद रही।
वहीं शिवालिक युवक मंडल बटाली में योग दिवस पर ट्रिपल एच योग समिति गानवी की मुख्य शिक्षिका सोनिका और अनुज की अध्यक्षता में विभिन्न छात्र-छात्राओं को योग के गुर सिखाए। इस दौरान बटाली, रावमा करतोट, शिवालिक पब्लिक स्कूली डोबी, गुरूकुल पब्लिक गोपालपुर के विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने योगासन और प्राणायाम किए। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष कुशाल पाल, सुशील, बृजेश, ओम प्रकाश, कर्मचंद, हिम सिंह, छतर पाल, सुरेंद्र, दीवान सिंह, विकास, कमल, किशन, तिलक राज, देवी सरन, विनोद और महेंद्र सहित कई अन्य मौजूद रहे।
वहीं स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी में भी योग दिवस की धूम रही। स्कूल प्राचार्य मनीष आनंद ने कहा कि स्कूल प्रांगण को छात्रों ने विभिन्न चार्टों से सजाया था, जिसमें विभिन्न प्रकार के आसनों और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके अलावा भाषण के माध्यम से भी योगासन के लाभ बताए।