फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पेयजल पाइप में सांप मिलने से ग्रामीणों में मचा हडक़ंप

पेयजल पाइप में सांप मिलने से ग्रामीणों में मचा हडक़ंप

Mon, 17 Jun 2019 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
पानी की पाइप में फंस गया मरा सांप, लोगों में हड़कंप
विज्ञापन

तलूणा पंचायत के मातल गांव सांप पाइप में फंसने से ठप हो गई पेयजल आपूर्ति
विभाग के कर्मचारी ने पाइप खोली तो निकला मरा सांप
ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। तलूणा पंचायत के मातल गांव में पेयजल पाइप में तीन फीट लंबा मरा हुआ सांप मिला। इससे लोगों के नलों में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई। इसकी शिकायत जब फीटर से की गई तो पाइप में सांप मिला। पानी की पाइप में सांप मिलने से लोगों में दहशत है। पाइप में सांप कैसे घुसा, इसको लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। विभाग दावा कर रहा है कि स्टोरेज टैंक की सफाई की जाती है।
सोमवार सुबह विभाग की ओर से क्षेत्र के लिए टैंक से पानी की सप्लाई छोड़ी गई। हैरानी उस वक्त हुई जब फुल प्रेशर छोड़ने के बाद भी लोगों के घरों पर नलों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी। इस पर विभाग को सूचित किया गया। यहां तैनात कर्मचारी भी हैरत में पड़ गया कि पानी जा कहां रहा है। लोगों के साथ मिलकर कर्मचारी ने पाइप लाइन की जांच शुरू की। एक स्थान पर पाइप को खोला गया। इसी बीच पाइप में सांप निकला। सांप को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। मरे सांप को पाइप से बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अगर पानी की सप्लाई घरों तक हो जाती है तो कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीण भरत भूषण, सुरेश कुमार, रविंद्र, प्रताप, विक्की, पूर्ण चंद और अर्जुन सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है कि यदि विभाग ने पानी के स्टोरेज टैंक की सफाई समय समय पर की है तो यह सांप पाइप लाइन में कैसे आया। विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही से लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो सकता था। गर्मियों के मौसम में बीमारियां के फैलने का अधिक खतरा बना रहता है। पेयजल पाइप से करीब तीन फीट लंबा सांप निकलना विभाग की लापरवाही दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आईपीएच विभाग दलाश सब-डिवीजन के सहायक अभियंता नरेंद्र नेगी का कहना है कि टैंकों की समय-समय पर सफाई की जाती है और ब्लीचिंग पाउडर भी डाला जाता है। सांप पेयजल पाइप में कैसे आया, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed