{"_id":"5d07b7b08ebc3e4d4e331ed0","slug":"156078685115-rampur-hp-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतियाना में तीन दिवसीय विशु मेले की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतियाना में तीन दिवसीय विशु मेले की रही धूम
विज्ञापन

ठोडा दल ने तीरकमान से लोगों का किया मनोरंजन
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतियाना के प्रांगण में तीन दिवसीय विशु मेला संपन्न हुआ। मेला कमेटी के मुख्य सलाहकार मदन चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया गया।
उन्होंने बताया कि इस उत्सव को क्षेत्र की जनता के सहयोग से सात वर्षों से सफलतापूर्वक मनाया जा रहा है। इस मौके पर ठोडो दल कडेल और ठोडो दल नगैईक बलसन के बूंदों ने आपस में खूब तीरकमान चलाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। मेले के शुभारंभ अवसर पर ठियोग के व्यापारी राघव जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने 65 हजार रुपये की राशि का सहयोग किया। वहीं मेले के समापन समारोह में व्यवसायी वेद प्रकाश गौतम एवं हिमांशु गौतम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने मेला कमेटी को 31 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान उपमंडल अधिकारी ठियोग एमडी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर मंदिर के देवा नारायण दत्ता, शमी भंडारी, मस्त राम शर्मा, अधिवक्ता राजेंद्र कश्यप, सुरेश वर्मा, बालकृष्ण बाली और सुमित्रा चंदेल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।