{"_id":"5d07b7ad8ebc3e41e87dff76","slug":"156078684814-rampur-hp-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"देलठ में देवता पल्थान के जन्मदिवस की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देलठ में देवता पल्थान के जन्मदिवस की रही धूम
विज्ञापन

ग्रामीणों में मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवता का लिया आशीर्वाद
मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देलठ में देवता पल्थान के जन्मदिवस की धूम रही। रविवार शाम को ग्रामीणों ने अपने ईष्ट देवता के मंदिर में हाजिरी भरी और देवता पल्थान का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता साहिब के जन्मदिवस को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
देवता पल्थान के कारदार बृज लाल के अनुसार देवता साहिब पल्थान का जन्मदिन हर वर्ष की तरह इस साल भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ कन्या पूजन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अलावा विभिन्न इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देवता साहिब के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस उपलक्ष्य पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। दूर-दूर से मंदिर पहुंचे भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राम सिंह ठाकुर, राकेश ठाकुर, संजीव कुमार, लालचंद, भूपेंद्र कुमार, अमीर सिंह, मेहर सिंह, नरेश गौतम, भूपेंद्र, विशाल राणा, गोविंद कपूर, गोपाल कपूर, संजीव चौहान, हरिओम ठाकुर, शेरू ठाकुर, रूप सिंह, महेश्वर सिंह, दिलीप कुमार और पवन ठाकुर सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।