फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठर योग बाजार में आए दिन अतिक्रमण से लोग परेशान

ठर योग बाजार में आए दिन अतिक्रमण से लोग परेशान

Mon, 17 Jun 2019 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
ठियोग बाजार में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-फड़ी
विज्ञापन

नगर परिषद की निर्माणाधीन पार्किंग के लेंटर में जगह की चिन्हित
बाजार में वाहनों की पार्किंग पर भी कटेगा चालान : नगर परिषद
सोमवार को की संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया अवैध अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शाली बाजार ठियोग में रेहड़ी-फड़ी धारकों को अब स्थायी जगह का नगर परिषद ने प्रावधान कर दिया है। 39 रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए नगर परिषद की निर्माणाधीन पार्किंग के लेंटर में जगह दी गई है जहां पर वे अपनी दुकान लगा सकें। नगर परिषद के अनुसार अब किसी ने भी बाजार के बीच में रेहड़ी-फड़ी लगाई तो प्रशासन और नगर परिषद की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाजार में वाहनों की पार्किंग पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। अब किसी ने वाहन पार्क किया तो नगर परिषद उससे जुर्माना वसूल करेगी।
वहीं शाली बाजार ठियोग में आए दिन व्यापारियों द्वारा किए जा रहा अतिक्रमण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नगर परिषद ठियोग ने कई बार इन अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को नोटिस भी थमाए बावजूद इसके इस संबंध में कोई पहल नहीं हुई। सोमवार को स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार नगर परिषद, व्यापार मंडल और हलवाई ढाबा यूनियन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ठियोग बाजार से तह बाजारियों को हटाया और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वेद प्रकाश और नप अध्यक्षा वंदना ने कहा कि ठियोग बाजार में किसी भी प्रकार की तहबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए व्यापारी भी सहयोग करें। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शहर के व्यापारियों से बाजार के बीच अपने वाहन पार्क न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बाजार में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है और अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जाएंगे। वहीं वाहनों को बाजार के बीच आवाजाही के लिए प्रतिबंध किया गया है। वाहनों को बाजार से बाहर पार्क करना होगा।

गौरतलब है कि ठियोग में 450 से अधिक व्यापारी कारोबार करते हैं, जिसमें ज्यादातर व्यापारियों ने अपने दुकानों के आगे अतिक्रमण किया हुआ है। वहीं बाजार में पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार ठियोग वेद प्रकाश, नगर परिषद अध्यक्षा वंदना सूद, उपाध्यक्ष अनिल और अजय ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed