फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दतनगर में कई दिनो से चल रहा है अवैध खनन

दतनगर में कई दिनो से चल रहा है अवैध खनन

Mon, 17 Jun 2019 09:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
दत्तनगर में हो रहा अवैध खनन, विभाग अनजान
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन और खनन विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
कहा-उचित कार्रवाई नहीं होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद
देर रात को दत्तनगर स्कूल के नीचे हो रहा है सबसे ज्यादा खनन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के नजदीक दत्तनगर में खनन माफिया इन दिनों काफी सक्रिय है। वहीं माइनिंग अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर लोगों में रोष है। लोगों के अनुसार कार्रवाई न होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। आए दिन सरेआम अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि कई बार स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन और माइनिंग अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की गई। बावजूद इसके आज तक अवैध खनन को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर के नीचे से रात को चोरी छुपके अवैध रूप से खनन करने में सक्रिय है।
क्षेत्र के लोगों में अमर द्रैक, कैलाश, बबलू, श्रवण, सुनील कुमार और शिवराज सिंह के अनुसार कई बार खनन को लेकर शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई न होने से खनन माफिया ओर अधिक सक्रिय हो गए हैं। खुलेआम देर रात को दत्तनगर के आसपास और स्कूल के नीचे लोगों की निजी भूमि से खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय प्रशासन, माइनिंग अधिकारी और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दत्तनगर में अवैध रूप से खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं इस संबंध में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए दत्तनगर जहां खनन हो रहा है वहां पर गेट लगाकर बंद किया जाएगा जिससे किसी प्रकार का अवैध खनन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed