{"_id":"5d03c9f88ebc3e312f53c229","slug":"1560529389863-rampur-hp-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी उपमंडल में 63 करोड़ की योजनाओं का मसौदा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी उपमंडल में 63 करोड़ की योजनाओं का मसौदा तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी के लोगों को नहीं सताएगा पानी का संकट
पेयजल और सिंचाई सुविधा पर खर्च किए जाएंगे 36 करोड़
विधायक ने अफसरों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी में लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा देने के लिए 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से पुरानी पेयजल योजनाओं के रखरखाव के अलावा नई परियोजनाओं का निर्माण भी किया जाएगा। सिंचाई योजनाओं पर भी काम किया जाएगा। विधायक किशोरी लाल सागर ने पेयजल और सिंचाई योग्य जल की उपलब्धता की समस्याओं को लेकर आईपीएच विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि गर्मियों में पानी के संकट से निपटने के लिए सरकार गंभीर है। आनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल सिंचाई योजनाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए 8 करोड 11 लाख रुपयों का बजट स्वीकृत हो चुका है जो इस वर्ष खर्च होना है।
इसके अलावा नाबार्ड में 15 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न नई योजनाओं की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेज दी है। जिनमे से कुछ स्वीकृत हो चुकी है। जबकि कुछ की मंजूरी का इंतजार है। एपीएमसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर, आईपीएच आनी मंडल के एक्सईएन राज कुमार कौंडल इस दौरान मौजूद रहे।