{"_id":"5d03c9f58ebc3e298c4727b6","slug":"15605293867-rampur-hp-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुर-दारनघाटी मेटलिंग कार्य पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुर-दारनघाटी मेटलिंग कार्य पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रत्तनपुर-दारनघाटी सड़क के
मेटलिंग कार्य पर उठे सवाल
ग्राम सुधार कमेटी शाह ने लोनिवि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आरोप : निश्चित मापदंडों को किया जा रहा है दरकिनार
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की रत्तनपुर-दारनघाटी सड़क पर हो रहे मेटलिंग के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम सुधार कमेटी शाह ने मेटलिंग कार्य में हो रही देरी और मेटलिंग कार्य कर रहे ठेकेदार पर अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। कमेटी ने कहा कि ठेकेदार विभाग की ओर से निश्चित मापदंडों को दरकिनार कर मेटलिंग कार्य कर रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कमेटी अध्यक्ष दौलत राम चौहान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मेटलिंग कार्य की जांच करनी की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा कि रत्तनपुर-दारनघाटी सड़क पर फूंजा गांव से दारनघाटी के बीच सड़क की मेटलिंग का कार्य धीमी गति से हो रहा है। दो वर्षों में मात्र दो से ढाई किलोमीटर सड़क पर बिना रोलर चलाए ही गटके बिछाए गए हैं। मेटलिंग में घटिया दर्जे की निर्माण सामग्री प्रयोग में लाई जा रही है। मौके पर ठेकेदार द्वारा केवल दस मजदूरों से काम करवाया जा रहा है, जो पत्थर निकालने और डंगे लगाने का काम कर रहे हैं। बीते वर्ष भी इस समस्या बारे विभाग को शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कोई जांच नहीं की गई। उन्होंने विभाग को चेताते हुए कहा कि यदि अभी भी सड़क की मेटलिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो मजबूरन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर कमेटी के उपप्रधान चट्टान सिंह वर्मा, सचिव गोवर्द्धन टैगोर, दलीप टेगटा, मोहन लाल, मदन लाल, राम सैन, राम सिंह, भगत राम, जीसी नेगी, मंगल दास, शमशेर सिंह, वीर सिंह, कौल राम, केहर सिंह, प्र्रीतम देव शर्मा, दारा सिंह और सुनील सहित कई अन्य मौजूद रहे। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सोबती के अनुसार समस्या को जल्द से जल्द दूर करने को लेकर संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे।